ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / तीसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से दी मात,...

तीसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से दी मात, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

20-Jan-2020 07:14 AM

BENGALURU: बेंगलुरू में खेले गये तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. इस वनडे सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था. जिसके बाद भारत ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात देकर शानदार वापसी की.


तीसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 47.3 ओवर में ही टारगेट हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली साथ ही सीरीज पर भी कब्जा कर लिया. भारत की ओर से ओपनर रोहित शर्मा ने शानदार 119 रन बनाये वहीं कप्तान विराट कोहली ने 89 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर 35 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे.


ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 131 रनों की पारी खेली. स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 54 और एलेक्स कैरी के 35 रन बनाए. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए तो रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं नवदीप सैनी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट झटके.