खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
05-Aug-2023 01:45 PM
By First Bihar
ARA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार को भारतीय रेल के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। वहीं उससे ठीक एक दिन पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बिहार के रेल पधाधिकारियों से मुलाकात की है। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने अपने संसदीय इलाके आरा में रेलवे से तमाम आलाधिकारियों से मिलकर इस पुनर्विकास योजना के बार में कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, आरा और हमारे क्षेत्र के लिए रेलवे ने बहुत काम किया हैं। आरा हमेशा रेलवे का केंद्र रहा हैं। हमारे तरफ के बहुत लोग झारखंड में बसे हैं, उनलोगो को पटना आ कर ट्रेन पकड़ना पड़ता था। रेलवे ने पहल से अब आरा में ही सुविधा मिलेगी। हमलोग मॉर्डन इंडिया की तरफ बढ़ रहे हैं। अगले दो से तीन साल में हमलोग दुनिया की तीसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हमलोग हो जाएंगे।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, पूरे देश में हमलोग एनएच का जाल बिछा रहे हैं। रेलवे में माल ढोने का आंकड़ा पहले से अधिक हुआ है। देश में 25 वंदे भारत रेल लॉन्च हुआ है, जल्द ही 100 और होगा। 2047 से पहले हमलोग विकसित बन जायेंगे। हमलोग इसको लेकर पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं। हम अपना लक्ष्य जल्द ही तय कर लेंगे।
इधर, विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखने को लेकर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि- सब लोग इंडिया नाम रख सकते हैं, लेकिन वो नाम रखने से इंडियन नही बन सकते हैं। कांग्रेस की संख्या धीरे =धीरे कम हो रही है। विपक्ष के सभी लोग एक साथ इसलिए हुए हैं क्योंकि उनकी संख्या लगातार कम हो रही हैं। लेकिन, इसके बाद भी ये लोग कभी भी एक साथ रह नही पाएंगे। राहुल गांधी कही से एनडीए के लिए चुनौती नहीं हैं और नीतीश कुमार का समय अब समाप्त हो गया हैं। अगले विधानसभा चुनाव में राजद उनकी पार्टी को 40 से ज्यादा सीट नहीं देने वाली है। लालू के बेटे तेजस्वी पर तो पहले से ही चार्जशीट दायर हैं, उनका अधिक दिन तक बाहर रहना संभव नहीं।
इसके आलावा बिहार में विकास की धीमी रफ़्तार को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, यह बिहार का दुर्भाग हैं की जिसकी भी सरकार बनी लेकिन भ्रष्टाचार रुका नहीं है।नीतीश जी जब पहली बार आए थे तो तब लगा था की भ्रष्टाचार रुकेगा, लेकिन फिर शुरू हो गया। बिहार के साथ कोई भी राज्य जितनी बिजली की मांग करती हैं हम देते हैं। उतर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा राशि बिजली के लिए बिहार को दिया गया हैं।