जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
06-Jan-2024 03:07 PM
By First Bihar
DESK : इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार मामला फंसता हुआ नजर आ रहा है। जनवरी महीने का पहला सप्ताह गुजरने को है और अभी इसको लेकर खुलकर इस गठबंधन में शामिल नेता ने कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीट के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है।
खड़गे ने कहा है कि, गठबंधन के सभी दलों से बात करके ही सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इंडिया अलायंस को चलाने के लिए किसे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, यह भी सभी दलों के साथ मिलकर तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारी अगली बैठक होगी। इन दिनों नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है।
वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन से किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, यह सवाल विवाद का रूप लेता जा रहा है। बिहार में आरजेडी,जदयू और कांग्रेस के बीच खींचतान की स्थिति बन गई है। जेडीयू ने बिहार की अपनी 16 सीटिंग सीटों पर दावा ठोक कर तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। लालू यादव की पार्टी आरजेडी जेडीयू से कम सीट नहीं लेने पर अमादा है।
वहीं, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हमारा गठबंधन एक है। निश्चित रूप से अपने साथी दलों के साथ मीटिंग करने का निर्णय हमने लिया है। इसकी जगह हम एक-एक करके बताएंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है कि मीटिंग अच्छे माहौल में और अच्छी जगह पर होगी। उसमें सभी लोग शामिल होंगे। मीटिंग में सब कुछ एक साथ बैठकर तय किया जाएगा।
इधर, खबर आने के बाद जदयू के नेता विजय कुमार चौधरी ने सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था। 23 जून को इंडिया की पहली बैठक में ही कहा गया था कि सीट शेयरिंग जल्द कर लिया जाएगा। शुक्रवार को बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने भी कहा था कि नीतीश कुमार अक्टूबर में ही सीट शेयरिंग का फैसला कर लेना चाहते थे। लेकिन, अब तक नहीं हो सका। संभव है जनवरी में सब कुछ तय हो जाएगा।