ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

‘एक-दो दिन में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी’ I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग पर आरजेडी का दावा

‘एक-दो दिन में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी’ I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग पर आरजेडी का दावा

20-Mar-2024 02:30 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। बुधवार को एक तरफ पटना में राबड़ी आवास पर आरजेडी संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई तो दिल्ली में भी सीटों के बंटवारे को लेकर बैठक आयोजित की गई। आरजेडी ने दावा किया है कि एक से दो दिनों में बिहार की सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा।


दरअसल, एनडीए में सीटों का फॉर्मूला तय होने के बाद अब विपक्षी खेमें यानी इंडी गठबंधन में बिहार सीटों के बंटवारे को लेकर गहमागमी शुरू हो गई है। सीटों के बंटवारे के लिए बुधवार को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन की बैठक हुई। जिसमें बिहार की सीटों पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस बैठक में आरजेडी की तरफ से राज्यसभा सांसद मनोज झा शामिल हुए।


बैठक से बाहर निकने के बाद मनोज झा ने दावा किया कि काफी हद तक सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि बहुत ही बेहतरीन माहौल में चीजें आगे बढ़ रही हैं और एक से दो दिनों में सीटों का फॉर्मूला फाइनल कर लिया जाएगा। सीटों की संख्या और उसे जीतने की योग्यता को लेकर एक बेहतरीन फॉर्मूला आएगा और सब कुछ तय हो जाएगा।


वहीं पप्पू यादव के महागठबंधन की तरफ से पूर्णिया से चुनाव लड़ने के सवाल पर मनोज झा ने कहा कि किसी सीट से उम्मीदवार के तौर पर किसे उतारा जाएगा यह शीर्ष नेतृत्व तय करता है। पप्पू यादव के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई है, एक व्यापक गठबंधन आधार ले रहा है। वहीं पारस के महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा से यूज एंड थ्रो की नीति पर काम करती है और आने वाले दिनों में कई और लोग यूज एंड थ्रो किए जाएंगे।