होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार
17-Jan-2024 12:34 PM
By First Bihar
PATNA: इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन के नेताओं द्वारा अलग-अलग बयानबाजी की जा रही है। एक तरफ तेजस्वी यादव कहते हैं कि सीटों का बंटवारा हो चुका है तो वहीं उनके पिता लालू प्रसाद ने स्पष्ट कह दिया है कि फिलहाल सीट शेयरिंग का पेंच फंसा हुआ है। वहीं जेडीयू जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा करने की बात कह रही हैं। विपक्षी गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अलग-अलग बयानबाजी पर सियासत तेज हो गई है और कहा जा रहा है कि इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला फंस गया है।
एनडीए में शामिल आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि एक तरफ नीतीश कुमार कह रहे हैं कि सीटों के बंटवारे में विलंब हो रहा है तो लालू प्रसाद कह रहे हैं कि अभी समय लगेगा, इसका मतलब साफ है कि उनके गठबंधन में क्या स्थिति है वह स्पष्ट हो गया है। लालू ने कहा कि भीतर से सबकुछ तय हो गया है तो बातें बाहर क्यों आ रही हैं। नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के लोग लगातार बोल रहे हैं कि विलंब हो रहा है और देरी ठीक नहीं है, इसका मतलब साफ है कि अंदर कुछ तो गड़बड़ी है जो बाहर दिख रहा है।
मकर संक्रांति के भोज में लालू- नीतीश के बीच दिखी दूरी पर कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार को तो अब तिलक लगने वाली बात भूल जानी चाहिए। अब कितना दिन उन्हें तिलक लगता रहेगा। बिहार में बहुत सारे लोग हैं अब उनको तिलक लगे, नीतीश कुमार को क्या तिलक लगेगा। इसकी अपेक्षा रखना ही ठीक नहीं है। वहीं अयोध्या जाने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि कौन जा रहा है औऱ कौन नहीं जा रहा है, यह कोई विषय नहीं है। राम सबके हैं और सभी लोगों के मन में उनके प्रति श्रद्धा है। बता दें कि कुशवाहा चिराग पासवान के घर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।