ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / कीवियों के सामने ढाई दिन में ढेर हुई टीम इंडिया, टेस्ट सीरीज पर...

कीवियों के सामने ढाई दिन में ढेर हुई टीम इंडिया, टेस्ट सीरीज पर न्यूजीलैंड का कब्जा

02-Mar-2020 08:49 AM

DESK : वनडे के बाद टेस्ट सीरीज में भी न्यूजीलैंड के हाथों भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा. दो मैचों की हो रही टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में न्यूजीलैंड ने विराट ब्रिगेड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है. 

इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने इस सीरीज पर 2-0 की बढ़त के साथ ही कब्जा जमा लिया. क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम को अपने घर में मात दे दी. इससे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था. 

क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 242 रनों पर ऑलआउट हो गई. जिसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 रनों पर ऑलआउट कर दिया. न्यूजीलैंड की पहली पारी को 235 रनों पर समेटने के बाद दूसरे दिन ही भारत ने अपनी दूसरी पारी में 90 रन पर छह विकेट गंवा दिए और मेजबान को जीत के लिए सिर्फ 132 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे टीम ने दूसरे सत्र में तीन विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया. एक बार फिर भारत का शीर्ष क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा.