ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / news / INDIA की बैठक में गुस्से से लाल हुए CM नीतीश ! हिंदी भाषण...

INDIA की बैठक में गुस्से से लाल हुए CM नीतीश ! हिंदी भाषण का DMK के लीडर ने मांगा इंग्लिश ट्रांसलेशन; जानिए क्या है पूरी बात

20-Dec-2023 11:13 AM

By First Bihar

PATNA : इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की मंगलवार को दिल्ली में बैठक बुलाई गई। इसके बाद अब जो इस बैठक से जानकारी निकल कर सामने आ रही है। उसके मुताबिक़ इस बैठक में बिहार से शामिल हुए जदयू के नेता नीतीश कुमार न सिर्फ नाराज हुए बल्कि इस बैठक में शामिल हुए एक नेता भड़क गए। 


दरअसल, दिल्ली की बैठक में नीतीश ने अपनी बातों को रखना शुरू किया और सीएम नीतीश कुमार ने अपनी पूरी बातों को हिंदी में रखा। उसके बाद इस बैठक में शामिल डीएमके नेता और पार्टी के कोषाध्यक्ष टीआर बालू ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार  के भाषण का इंग्लिश ट्रांसलेशन मांग लिया। जसिके बाद सीएम नीतीश कुमार भड़क गए और अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। 


बताया जाता है कि, दिल्ली की बैठक में जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार को अपनी बात रखने को कहा गया तो पहले से नाराज नीतीश कुमार ने अपनी बात हिंदी में कहनी शुरू कर दी। लेकिन, नीतीश के भाषण के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और डीएमके पार्टी के नेता टीआर बालू  काफी अहसज दिखें। इसके बाद टीआर बालू ने अपने दूसरे तरफ बैठे राजद सांसद मनोज झा को इशारा करते हुए पूछा कि - क्या आप नीतीश के भाषण का इंग्लिश  में अनुवाद कर सकते हैं। 


उसके बाद टीआर बालू ने जैसे ही मनोज झा से भाषण का अनुवाद करने की अपील की तो इसके लिए मनोज झा ने नीतीश से इसकी अनुमति मांगी। जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री इस बात पर भड़क गए।  उन्होंने कहा कि हम अपने देश को हिंदुस्तान कहते हैं. हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है।  हमें यह भाषा आनी चाहिए।  नीतीश के इतना कहने पर CPI नेता डी राजा ने आग में पानी डालने का काम किया और कहा कि- भाषा के मुद्दे को बीच में नहीं लाना चाहिए। उसके बाद यह मुद्दा शांत हो गया। 


मालूम हो कि , INDIA की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा की।  इस दौरान ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा। ममता की ओर से खड़गे को पीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने पर आप नेता अरविंद केजरीवाल ने ममता का समर्थन किया। इसके बाद जो सूत्रों से जानकारी मिली है उसके अनुसार नीतीश कुमार काफी नाराज हो गए और जब उन्हें बोलने का मौका मिला तो हिंदी में अपनी बात रखने और जब उनकी बातों का अनुवाद करने को  कहा गया तो वो भड़क गए। 


उधर, विपक्षी एकजुटता के बीच INDIA की बैठक में राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया गया। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया और कहा कि बीजेपी इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि INDIA  को इस मामले पर बीजेपी से मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए।