ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / ‘I.N.D.I.A के लोगों ने तो पीएम बनाने का ऑफर दिया था’ नीतीश को...

‘I.N.D.I.A के लोगों ने तो पीएम बनाने का ऑफर दिया था’ नीतीश को संयोजक बनाने की चर्चा पर सम्राट का तंज

05-Jan-2024 01:44 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा तेज है हालांकि जेडीयू का कहना है कि नीतीश कुमार संयोजक बनने के लिए कोई आवेदन नहीं देने गए थे, कुछ लोग हैं जो सोची समझी साजिश के तहत नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह की बाते फैला रहे हैं। जेडीयू के इस बयान पर बीजेपी ने तंज किया है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हर कोई अपने अपने तरीके से भविष्यवाणी कर रहा है। चर्चा है कि इंडी गठबंधन की अगली बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक घोषित कर दिया जाएगा हालांकि जेडीयू का कहना है कि ऐसी किसी बात की जानकारी उसे नहीं है। मीडिया में जान बूझकर इस तरह की बाते फैलाई जा रही हैं। 


जेडीयू के यह कहने पर कि गठबंधन में वह किसी के ऊपर दवाब नहीं बनाती है। नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। उन्होंने इंडी गठबंधन का संयोजक बनने के लिए किसी तरह का आवेदन नहीं दिया है। जेडीयू के इस रूख पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तीखा तंज किया है। सम्राट ने कहा है कि हमलोग तो उम्मीद करते हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनें क्योंकि इंडी गठबंधन के लोगों ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने का ऑफर किया था।


बता दें कि बीजेपी लगातार इस बात को कहती रही है कि लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने का झांसा देकर एनडीए से अलग कराया था लेकिन जब इंडी गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर खरगे के नाम का प्रस्ताव रखा गया लालू और तेजस्वी चुपचाप बैठे रहे और नीतीश के नाम का जिक्र तक नहीं किया। कहा जा रहा है कि इसी बात से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू और तेजस्वी और कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं।