ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / news / I.N.D.I.A. गठबंधन का पोस्टर देखते ही भड़क गये ललन सिंह, उमेश कुशवाहा ने...

I.N.D.I.A. गठबंधन का पोस्टर देखते ही भड़क गये ललन सिंह, उमेश कुशवाहा ने जेडीयू कार्यालय से बैनर हटवाया

06-Sep-2023 04:10 PM

By First Bihar

PATNA: जेडीयू कार्यालय के सभागार में लगे विपक्षी गठबंधन इंडिया के पोस्टर पर विवाद शुरू हो गया। प्रेस वार्ता कक्ष में लगे इस पोस्टर को देखते ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भड़क गये जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के निर्देश पर पोस्टर को हटाया गया। इंडिया गठबंधन का पोस्टर जदयू कार्यालय में लगाया गया था। इस बैनर में तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को जगह दी गयी थी लेकिन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस पोस्टर से गायब थे। 


ललन सिंह और तेजस्वी यादव को पोस्टर में जगह नहीं दी गयी। इस बैनर को देखकर ललन सिंह भड़क गये। जब पोस्टर को देखने आए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की नजर जब इस बैनर पर गई तो उन्होंने तुरंत इसे हटाने का निर्देश दिया। जिसके बाद जदयू के कार्यकर्ता ने उमेश कुशवाहा के कहने पर पोस्टर को हटाया। इंडिया गठबंधन को लेकर जेडीयू पूरे मूड में आ गई है। 


आज जेडीयू कार्यालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस कक्ष में एक बड़ा बैनर लगाया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा फोटो लगाया गया था। साथ में सभी बड़े नेताओं का भी फोटो लगाया गया था। राहुल गांधी के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को बैनर में जगह दी गयी थी। बैनर पर जीतेगा इंडिया...चक दे इंडिया लिखा गया था। लेकिन बैनर में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जगह नहीं दी गयी। ये दोनों नेताओं का फोटो पोस्टर से गायब था। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की नजर जैसे ही इस बैनर पर गई उन्होंने तुरंत इसे हटाने का निर्देश जेडीयू कार्यकर्ताओं को दिया। उमेश कुशवाहा का आदेश मिलते ही जेडीयू कार्यकर्ताओं ने इस बैनर को हटा लिया।