बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
05-Sep-2023 04:12 PM
By First Bihar
PATNA: जब से विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है तब से बीजेपी वाले डरे हुए है। इंडिया कहने से कतरा रहे है। यह कहना है बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का। पटना स्थित राजद के पार्टी दफ्तर में आयोजित बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी की जयंती के मौके पर उन्होंने यह बातें कही।
तेजस्वी ने कहा कि जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया यह हमारा नारा है। प्रसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह इन लोगों ने प्रेसिंडेंड ऑफ भारत लिखा है। जो नामकरण विपक्षी गठबंधन का हुआ है इससे ये लोग इतने डरे हुए कि इंडिया नाम लेने में कटरा रहे है डर रहे हैं हमें तो इस नाम पर गर्व है। कहां कहां से नाम हटाइएगा। इन लोगों की विदाई तय है। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी जब विदेश जाइएगा तब लोग यही बुलाएंगे की प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया। इंडिया को हिन्दी में भारत कहा जाता है। तब इंडिया की जगह भारत ही कहेंगे।
तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग अपनी जाति की गिनती नहीं कराना चाहते है। जबकि हम ऊंच-नीच खत्म करने की बात करते हैं तो जातिवादी कहलाते है। ये लोग पुराना व्यवस्था वापस लाने का काम करेंगे इससे बचना होगा। कुछ लोगों को मंदिर में जाने पर रोका जाता है। कुआं का पानी पीने पर रोका जाता है, खटिया पर नहीं बैठने दिया जाता, नया कपड़ा नहीं पहन सकता, शादी में दलित का लड़का यदि घोड़ी पर बैठता है कि उसे भगा दिया जाता है। आज भी बीजेपी सरकार वाले राज्य में यह स्थिति है। समाज में वर्ण व्यवस्था स्थापित हो ऐसा भाजपा और आरएसएस के लोग चाहते हैं। लेकिन हमलोग चाहते हैं अंतिम पायदान पर जो लोग है उन्हें मुख्य धारा में लाया जाए।
दरअसल पटना स्थित राजद के पार्टी दफ्तर में बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी की जयंती मनाई गयी। बिहार के डिप्टी सीएम समेत राजद के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आज का दिन शहादत दिवस के रूप में हमलोग मनाते हैं उन्होंने कहा था कि पहली पीढ़ी गोली खाएगी दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। लगातार वंचित शोषित समाज के लिए उन्होंने लगातार संघर्ष किया बलिदान दिया। सामाजिक न्याय को लाने और इसके बारे में बात करने में उनका पूरा योगदान रहा है। आज भी वंचित शोषित समाज को बाबू जगदेव बाबू से प्रेरणा ही नहीं लेता बल्कि लोगों को शक्ति भी प्राप्त होती है।
तेजस्वी ने कहा कि मोदी की सरकार आरक्षण विरोधी सरकार है। राज्य सरकार ने जातीय आधारित गणना कराने का फैसला लिया। महागठबंधन की सरकार बनते ही इसे बिहार में कराया गया। इससे पता चलेगा कि कौन आर्थिक रूप से कमजोर है उसके विकास के लिए सरकार योजना बनाएगी। समाज के निचले तबके के लोगों का विकास होगा। इसी के लिए जातीय गणना बिहार में कराया गया है। हरेक जाति के लोगों का गणना कराया गया है इससे उनकी आर्थिक स्थिति का पता चलेगा उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम किया जाएगा। लेकिन इस पर भाजपा वालों को भारी आपत्ति है। इसके खिलाफ हलफनामा दायर किया गया था। ये लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार में जातीय गणना हो लेकिन हमलोग इसके पक्ष में है। जातीय गणना बिहार में हुआ। सब लोग इंसान का औलाद है सब लोगों को एक तरीके से मान सम्मान मिलना चाहिए।