ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / उद्योग मंत्री ने इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन, विदेशी प्रतिनिधियों...

उद्योग मंत्री ने इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन, विदेशी प्रतिनिधियों से बोले शाहनवाज- बिहार को अपना घर समझिए

08-Oct-2021 08:27 PM

PATNA : उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में 5वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया. इस व्यापार मेले में देश विदेश से आए प्रतिनिधियों, कारोबारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार को अपना घर समझिए और निर्भीक होकर यहां आईए, कारोबार कीजीए और उद्योग भी लगाईए. 


मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन का राज कायम है और इसी का परिणाम है कि आज इस मेले में ईरान, लेबनान, अफगानिस्तान समेत कई देशों से कारोबारी और प्रतिनिधि आए हुए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग का वातावरण है और यहां आने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है.


news image


पटना में ज्ञान भवन स्थित इंटरनेशनल कंवेन्शन सेंटर में इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन बंगाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा किया गया. पटना में पांचवी बार हो रहे इस मेले में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगी. व्यापार मेले में बड़ी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार उद्योग क्षेत्र में नई उड़ान भर रहा है. बिहार में तरक्की हो रही है. 


news image


उन्होंने कहा कि आज उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से भी मुलाकात हुई है और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को उद्योग विभाग की प्रगति की पूरी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि बिहार के औद्योगिक विकास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है. जल्द ही टेक्सटाईल पॉलिसी आएगी और इसके बाद बिहार में फिर उद्योगों की स्थापना के नए अवसर पैदा होंगे. उन्होंने व्यापार मेले में जुटे कारोबारियों से कहा कि बिहार में उद्योग के असवरों का लाभ उठाएँ और बिहार के औद्योगिक विकास में अपनी भागीदारी दें.