घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
05-Jun-2024 08:35 PM
By First Bihar
DELHI: एनडीए के घटक दलों की बैठक के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस गठबंधन में उन सभी दलों का स्वागत है जो संविधान में अटूट आस्था रखते हैं। संविधान में विश्वास रखने वाले दलों का हम स्वागत करेंगे। खरगे ने यह बातें कह किसे संदेश दिया? यह लोग भी अंदाजा लगा रहे हैं।
इंडिया गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, कल्पना सोरेन,चंपाई सोरेन, उमर अब्दुल्ला, डी राजा, संजय राउत, स्टालिन, सीताराम येचुरू, संजय सिंह समेत इंडी गठबंधन के कई नेता शामिल हुए।
बता दें कि 4 जून को लोकसभा के नतीजे आने के बाद आज नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद 17वीं लोकसभा को राष्ट्रपति ने भंग कर दिया। जिसके बाद दिल्ली में एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मिति से नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। अब कल 7 जून को राष्ट्रपति से मिलकर नरेन्द्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि 18वीं लोक सभा के चुनाव में हम विनम्रता से जनमत को स्वीकार करते हैं। ये जनता की जीत है। ये लोकतंत्र की जीत है। इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया। ख़ासकर सत्ताधारी दल, भाजपा ने एक व्यक्ति- एक चेहरे के नाम पर वोट माँगा था। खरगे ने आगे कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह mandate मोदीजी के ख़िलाफ़ है। यह उनकी राजनैतिक और नैतिक (Political & Moral ) हार है।
आप जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी और हमारे इंडिया गठबंधन ने बहुत प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। सरकारी मशनरी ने कदम कदम पर अवरोध डाला। बैंक खाते सीज करने से लेकर तमाम नेताओं के खिलाफ अभियान चला।
फिर भी शुरू से आखिर तक कांग्रेस पार्टी का Campaign सकारात्मक था- positive था। हमने महँगाई, बेरोज़गारी, किसानों और मजदूरों की बदहाली, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग जैसे विषयों को केंद्रीय मुद्दा बनाया। इन मुद्दों पर बड़ी संख्या में लोग हमसे जुड़े, हमारा समर्थन किया। प्रधानमंत्रीजी ने जिस तरह का कैंपेन किया, वो इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में मोदीजी ने जो झूठ फैलाया, जनता ने उसे समझ लिया।
खरगे ने कहा कि मैं इस मौके पर कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी जी की दोनों यात्राओं - भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लाखों-करोड़ों लोगों को मिलना, लोगों की समस्याओं को सुनना, और आगे चलकर उन समस्याओं का हल ढूँढना, हमारे campaign का आधार बना। हमने इसी को 5 न्याय और 25 गारंटी का नाम दिया। इसी के आधार पर हमने गारंटी कार्ड बनाया। हमारे कार्यकर्ता उसे लेकर घर-घर गए।
इसके अलावा जो एक महत्वपूर्ण बात हुई वो भाजपा नेतृत्व की अहंकार की वजह से हुई। उन्होंने धीरे-धीरे सारे सांविधानिक संस्थाओं के ऊपर ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से क़ब्ज़ा करने की कोशिश की। फिर इनका उपयोग विरोधी दल के ख़िलाफ़ करने लगे। जो दब गया, उसे दबा के अपने तरफ़ कर लिया। जो नहीं दबे उसकी पार्टी को तोड़ दिया नहीं तो फिर जेल में डाल दिया।
लोगों को ये विश्वास हो गया था कि मोदीजी को एक मौक़ा और मिला तो अगला हमला संविधान पर होगा। लोगों को इसके प्रमाण नए संसद सत्र के साथ ही दिखेगा। ख़ुशी इस बात की है कि भाजपा इस षड्यंत्र में अब सफल नहीं हो पाएगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं इस अवसर पर CPP Chairperson सोनिया गाँधी जी, हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गाँधी जी, प्रियंका गांधी जी का विशेष धन्यवाद करना चाहता हूँ। इन्होंने दिन-रात बराबरी से पूरे देश में Campaign किया और हमें एक मज़बूत स्थिति में पहुँचाया।
आख़िर में, मैं INDIA गठबंधन के अपने सभी साथियों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूँ। सभी एक साथ मिलकर एक स्वर में रहे। सभी ने मिलकर प्रचार किया और एक दूसरे की मदद की। हमारे हज़ारों-लाखों कार्यकर्ताओं ने अच्छे तालमेल के साथ काम किया। आप सभी का धन्यवाद! अभी हमारी लड़ाई अंजाम तक नहीं पहुंची है।
हम सबको आनेवाले दिनों में इसी तरह लोगों के अधिकारों के लिए, संविधान की रक्षा के लिए, देश की तरक़्क़ी के लिए, सीमाओं पर सुरक्षा के लिए लड़ते रहना होगा। हमें सुनिश्चित करना होगा कि संसद सुचारू रूप से चले। विपक्ष के मुद्दों को प्राथमिकता मिले। संसद में उनपर बहस होने हो। आनेवाले दिन महत्वपूर्ण होंगे। हम आपसे बात करते रहेंगे। धन्यवाद ! जय संविधान, जय हिन्द
