ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / news / I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक खत्म, नीतीश को बड़ा झटका, नीतीश को नेतृत्व देने...

I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक खत्म, नीतीश को बड़ा झटका, नीतीश को नेतृत्व देने पर चौथी बैठक में भी नहीं हुई कोई चर्चा

19-Dec-2023 06:11 PM

By First Bihar

DESK: दिल्ली में करीब 3 घंटे से चली इंडिया गठबंधन की बैठक में खत्म हो गयी है। बैठक में नीतीश को बड़ा झटका लगा है। महागठबंधन की चौथी बैठक में भी नीतीश को नेतृत्व देने को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम कैंडिडेट बनाने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन ममता बनर्जी के इस प्रस्ताव से खरगे असहज दिखे। 


इंडिया गठबंधन की बैठक में सांसदों के निलंबन और ईवीएम के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में गठबंधन के 28 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया और 28 पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों का निलंबन अलोकतांत्रिक कदम है। सरकार लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। संसद सत्र के दौरान देश के प्रधानमंत्री घूमते हैं। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन होगा। देशभर में 10 जनसभाएं होगी। वही 30 जनवरी को इंडिया गठबंधन साझा रैली करेगा।