पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
12-Sep-2023 03:52 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर 28 दलों के I.N.D.I.A गठबंधन ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है। इस गठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक 13 सितंबर यानी कल दिल्ली में होने वाली है। जो I.N.D.I.A गठबंधन को-ऑर्डिनेशन कमिटी की पहली बैठक होगी। जिसमें लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा होगी साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर भी बातचीत होगी। को-ऑर्डिनेशन कमिटी की इस पहली बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज दिल्ली रवाना हो गये। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बताया कि कल इंडिया गठबंधन के को-ऑर्डिनेशन कमिटी की पहली बैठक होने वाली है। उसी में शामिल होने के लिए वे दिल्ली जा रहे हैं। 13 सितंबर की शाम को यह बैठक होगी और इसमें जो भी बातें होगी हम अपनी राय रखेंगे। लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मामला चलाए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सब पहले भी होते आया है। यह कोई नई चीज थोड़े ही है। यह सब बेकार की बात है हम अपनी बात कोर्ट में रखेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर इंडिया गठबंधन के 14 सदस्यीय को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक होगी। जिसमें तेजस्वी यादव (राजद), ललन सिंह (जेडीयू), हेमंत सोरेन (JMM),अभिषेक बनर्जी (TMC), राघव चड्ढा (आप), जावेद अली खान (SP), केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), शरद पवार (NCP), टीआर बालू (DMK), संजय राउत (शिवसेना-यूटीबी), डी राजा (CPI), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), महबूबा मुफ्ती (PDP) और CPI(M) के एक सदस्य भी शामिल हैं।
FIRST BIHAR के लिए पटना से बिट्टू गिरी की रिपोर्ट...