ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / इंडिया गठबंधन भानुमति का कुनबा, बोले चिराग पासवान..एक-एक कर बिखर जाएगा

इंडिया गठबंधन भानुमति का कुनबा, बोले चिराग पासवान..एक-एक कर बिखर जाएगा

22-Oct-2023 02:08 PM

By FIRST BIHAR

AURANGABAD: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने यह साफ कर दिया कि लोकसभा चुनाव में हाजीपुर से चाचा पशुपति कुमार पारस उम्मीदवार नहीं होंगे। चिराग पासवान शनिवार को औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने यह बातें कही। 


चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर को लेकर जो भी बातें कही जा रही है उस पर एनडीए में चर्चा हो चुकी है। यह भी लगभग तय हो चुका हैं कि कौन दल किस सीट से चुनाव लड़ेगा। इसके बावजूद चाचा पशुपति कुमार पारस द्वारा मीडिया के माध्यम से हाजीपुर से ही लड़ने की बात कहना मायने नहीं रखता है। इसकी दावेदारी एनडीए के अंदर होनी चहिए। 


चिराग ने कहा कि एनडीए में इस पर चर्चा हो चुकी है। एक सीट पर एनडीए के दो घटक दल चुनाव नहीं लड़ सकते। किस दल को कितनी सीटे मिलनी है। कौन-कौन सी सीट मिलनी है। सब कुछ फाइनल है। एनडीए में सीट को लेकर कही कोई दिक्कत नहीं है। इसे लेकर कही कोई घमासान नहीं मचा है। 


चिराग ने कहा कि कही-कही चुनाव के पहले कुछ बाते होती है पर चुनाव आने तक सब कुछ ठीक हो जाता है। चिराग ने कहा कि चिंता करने की जरूरत विपक्षी दलों को है। एनडीए में ऑल इज वेल है। इंडिया गठबंधन भानुमति का कुनबा है, जो एक-एक कर बिखर जाएगा।