ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित

Home / news / पहले टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रनों से दी करारी...

पहले टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रनों से दी करारी शिकस्त, रहाणे ने ठोका शतक

26-Aug-2019 07:36 AM

By 13

DESK: एंटिगा में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रनों से करारी शिकस्त दी है. पहली जीत के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 419 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. लेकिन कैरेबियाई टीम चौथी पारी में 100 रनों पर ही ढेर हो गई. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके. जबकि ईशांत ने 3 और शमी ने दो विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह ने करियर में चौथी बार पारी में पांच विकेट हासिल किए. रनों के लिहाज से विदेशी जमीन पर यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उसे टेस्ट की सबसे बड़ी जीत मिली. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 297 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की टीम को पहली पारी में 222 रनों पर ढेर कर दिया. ईशांत शर्मा ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके थे. पहली पारी के आधार पर भारत को 75 रनों की बढ़त मिली. जिसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 343 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और वेस्टइंडीज के सामने 419 रनों का लक्ष्य रखा. दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान वेस्टइंडीज ने सात के स्कोर पर क्रेग ब्रैथवेट (1) के रूप में पहला, 10 के स्कोर जॉन कैम्पवेल (7) के रूप में दूसरा और अपना पदार्पण टेस्ट मैच खेल रहे शामरा ब्रूक्स (2) के रूप में तीसरा और 13 के स्कोर पर शिमरोन हेटमेयर (1) के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया. इसके बाद बुमराह ने डैरेन ब्रोवो (2) को बोल्ड कर वेस्टइंडीज को पांचवां झटका दे दिया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5, ईशांत ने 3 और शमी ने दो विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज के 9 विकेट 50 रन के अंदर ही गिर गए. हालांकि, रोच और कमिंस ने टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया.