BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
17-Jan-2020 02:40 PM
RAJKOT: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैंटिंग करने के लिए टीम इंडिया को निमंत्रण दिया. भारत ने सधी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. रोहित-धवन की ओपनिंग जोड़ी ने कमाल दिखाया लेकिन रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हो गये हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. वहीं भारत ने ऋषभ पंत की जगह मनीष पांडेय और शार्दुल ठाकुर की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है. चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह लोकेश राहुल विकेटकीपिंग करेंगे.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है. भारत को सीरीज में अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा. मुंबई वनडे में टीम इंडिया ने कई गलतियां की और उसका खामियाजा उसे करारी हार के रुप में झेलना पड़ा. खबर लिखे जाने तक भारत ने 15 ओवर में 1 विकेट खोकर 87 रन बना लिये हैं. रोहित शर्मा 42 रन बनाकर आउट हो गये हैं.