Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा
23-May-2024 03:46 PM
By First Bihar
DESK : आगामी 25 मई को देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान होना है। छठे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि सात जन्म लेने के बाद भी कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। कांग्रेस को दिया हर वोट बेकार जाने वाला है।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गाय ने दूध दिया नहीं कि घी खाने के लिए इंडी गठबंधन वालों में झगड़ा शुरू हो गया है। ये लोग कह रहे हैं कि पांच साल में पांच पीएम बनेंगे। पांच साल में पांच पीएम, हरियाणा वाले पांच हजार चुटकुले बना लेंगे। इंडी गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक, घोर जातिवादी और घोर परिवारवादी हैं।
आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने देश का विभाजन कराया है। एक भारत से दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए हैं। अब इंडी वाले कह रहे हैं कि बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमानों का है। बाबा साहेब का दिया गया आरक्षण छीनकर ये जिहाद करने वालों को देना चाहते हैं। रिजर्वेशन पर कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि बंगाल में इनका भांडा फूट चुका है।
उन्होंने कहा कि जो आरक्षण ओबीसी को मिलना चाहिए, उसे मुसलमानों को और उन घूसपैठियों को दिया जा रहा था। लेकिन अगर कोर्ट नहीं होता तो दलित, आदिवासी क्या करते। बंगाल की सीएम ने घोषणा की है कि वह कोर्ट का आदेश नहीं मानेंगी और ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को देकर रहेंगी। लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि जबतक मोदी जिंदा है, तबतक कोई गरीब का आरक्षण नहीं छीन सकता।