ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘I.N.D.I गठबंधन दूर-दूर तक लड़ाई में नहीं’ JDU का दावा- नरेंद्र मोदी ही...

‘I.N.D.I गठबंधन दूर-दूर तक लड़ाई में नहीं’ JDU का दावा- नरेंद्र मोदी ही बनेंगे देश के अगले प्रधानमंत्री

17-Mar-2024 02:05 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बात चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ विपक्ष का कहना है कि इस बार के चुनाव में किसी भी हाल में बीजेपी को सत्ता में नहीं आने देना है तो वहीं बीजेपी और एनडीए 400 से अधिक सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। एनडीए की सहयोगी जेडीयू ने कहा है कि बिहार में इंडी गठबंधन दूर-दूर तक लड़ाई में नहीं है।


जेडीयू के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोल-बोलकर ही तो विपक्ष ने अपना यह हाल कर लिया है। देश की जनता तय करेगी कि किसे आने देना है या ये लोग रोक देंगे। जनता ने तय कर लिया है कि देश के अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। बिहार में हम लोगों ने जो कार्यकर्ताओं से और इंटरनल फीड बैक लिया है उसके मुताबिक, बिहार में इंडी गठबंधन दूर-दूर तक लड़ाई में नहीं है।


राहुल गांधी मुंबई में रैली पर संजय झा ने कहा कि राहुल गांधी तो अपनी यात्रा करते हुए ही यहां से निकल गए। हमलोग तो देखे न कि क्या हाल किए थे लेकिन इनता जरूर कहेंगे कि जो हम लोगों का गठबंधन है और जिस तरह का देश में काम चल रहा है या बिहार में सीएम नीतीश कुमार जो काम कर रहे हैं, एकतरफा चुनाव होगा और कहीं कुछ नहीं है। वहीं पारस की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि इस मामले को बीजेपी के लोग देख रहे हैं।