पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
23-Nov-2023 10:48 AM
By First Bihar
PATNA : इंडिया में अबतक आपस में अब तक संयोजक तय नहीं हुआ। इसका अभी तक नीति और नेतृत्व तय नहीं है। सिर्फ मोदी जी को गाली देने का फॉर्म है। जो लोग जांच से प्रभावित है वह सब लोग इकट्ठे होकर मोदी जी के विरोध के लिए इकट्ठा हुए हैं। उसमें फोटो सेशन के अलावा कुछ नहीं है। इस एलायंस के हर मीटिंग में एक नेता रूठ जाता है। ये पूरी तरह से रूठे हुए लोगों का संगठन है। यह बातें भाजपा के कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन ने कही है।
दरअसल, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों द्वारा बनाई गई इंडिया एलायंस को इंडी एलायंस कहते-कहते अब भिंडी एलायंस बना दिया है। उन्होंने कहा कि इंडि एलायंस अब भिंडी हो गया है। यह इंडि एलायंस नहीं है यह भिंडी एलायंस है। इस एलायंस के हर मीटिंग में एक नेता रूठ जाता है, ये रूठे लोगों का संगठन है।
वहीं,पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि- पटना में केजरीवाल जी रूठ कर चले गए। बेंगलुरू में नीतीश कुमार जी रूठ गए और मुंबई में ममता दीदी रूठ गईं। कांग्रेस पार्टी रोज सोचती है रूठे को मनाऊं कैसे। कांग्रेस तो मनाने में लगी है। कांग्रेस के लोगों ने यह बार यह कहा है कि वे राहुल गांधी को नेता मानते हैं। बिहार में नीतीश कुमार ने सभी को इकट्ठा किया था। कांग्रेस पार्टी बिहार के लोगों को धोखा देने में माहिर है। लोक नायक जयप्रकाश और जगजीवन राम के बाद अब नीतीश कुमार को कांग्रेस ने धोखा दे दिया।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तरफ से पीएम को पनौती कहे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दूसरे को क्या पनौती कहेंगे वे खुद ही अपने ही पार्टी के लिए पनौती बन गए है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनको देश की जीत से जितनी खुशी नहीं होती उतनी तो हार से खुशी है। अगर वो भारतीय टीम के इतने ही शुभचिंतक थे तो उनको मैच देखने जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर भारत जीतता तो मैं ये नहीं कहता की भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई, लेकिन भारत हार गया तो वो ये कह रहें हैं की मोदी जी के जाने से भारत हार गया।
उधर, राज्य के नए आरक्षण निति लागू होने को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में नया आरक्षण लागू हो गया है, इससे भाजपा को बड़ी खुशी है। जब हमलोग सबसे पहले इसके पक्ष में राज्यपाल से मिलने गए थे,तो साथ में जनक चमार भी थे और उन्होंने ने भी इसके पक्ष में अपना पक्ष रखा था। पिछड़ों के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी में सबसे ज्यादा पिछड़े सांसद और विधायक हैं। कर्पूरी ठाकुर जब मुख्यमंत्री बने थे, तो भाजपा ने ही उनको समर्थन दिया था। अपने आप को पिछड़ों का मसीहा कहने वाले लालू प्रसाद यादव को भी भाजपा ने ही अपने समर्थन से मुख्यमंत्री बनाया था।