ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / स्वतंत्रता दिवस के दिन घर से बाहर निकलने से पहले जान ले ये...

स्वतंत्रता दिवस के दिन घर से बाहर निकलने से पहले जान ले ये रुट, सिर्फ इन रास्तों पर चलेंगे ऑटो व ई-रिक्शा

14-Aug-2023 10:16 AM

By First Bihar

PATNA : कल यानी 15 अगस्त को सुबह सात बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम समाप्ति तक गांधी मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक है। सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा डाकबंगला चौराहा से दाहिने न्यू डाकबंगला रोड भट्टाचार्या होते हुए एक्जीबिशन रोड तक जा सकते हैं।


वहीं, फ्रेजर रोड, डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) तक का रास्ता बंद रहेगा। डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में वाहन नहीं जा सकेंगे। जेपी गंगा पथ पर आयुक्त कार्यालय के सामने से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट और गांधी मैदान की ओर आने वाले फ्लैंक में वाहनों के आने पर रोक रहेगी।  एग्जीबिशन रोड से गांधी मैदान की ओर जाने पर रोक रहेगी। आम गाड़ियों को फ्रेजर रोड से डाकबंगला चौक, जेपी गोलंबर होते हुए गांधी मैदान की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। कोतवाली टी से पुलिस लाइन तक पूरब की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। 


इधर,सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो व ई-रिक्शा डाकबंगला चौराहा से दाहिने, न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्या होते हुए एक्जीबिशन रोड तक जा सकते हैं। एग्जीबिशन रोड में बने यू-टर्न से ऑटो वापस गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन लौट जाएंगे। फिर वापस भट्टाचार्या चौराहे, सीडीए बिल्डिंग, गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन लौट जाएंगे।