ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / IND VS ENG : चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने कसी...

IND VS ENG : चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया ने कसी कमर, अंग्रेजों को फिर धूल चटाने की तैयारी

01-Mar-2021 05:36 PM

DESK : भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों कि टेस्ट सीरीज में तीन मैच पूरी हो चुकी है और भारतीय टीम इंग्लैंड से 2-1 से आगे है. तीसरे टेस्ट मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को करारी सिकस्त दी, जिसके बाद अब चौथे मैच के लिए भारतीय टीम जमकर तैयारियां कर रही है. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और मैच से पहले टीम इंडिया जमकर पसीना बहा रही है.


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि BCCI ने मेहनत करते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की प्रैक्टिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. आपको बतादें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच अपने नाम करना होगा या फिर ड्रा करना होगा वही अगर इस आखिरी मैच में इंडिया को हार मिली तो वह फाइनल की दौड़ से बाहर हो सकती है. 


आपको बतादें कि BCCI ने टीम इंडिया कि नेट सेशन की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं. नेट सेशन में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और अक्षर पटेल जमकर पसीना बहा रहे हैं.


इसके अलावा हिटमैन रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली बैटिंग का अभ्यास करते दिख रहे हैं. आपको बतादें कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच चेन्नई में खेले गए. पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 227 रनों से जीता था. इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरा टेस्ट 317 रनों से और तीसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता.


वही भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट सीरीज के दौरान पिच को लेकर काफी आलोचना हो रही है. तीसरा टेस्ट मैच दो दिन में ही खत्म हो गया था जिसके बाद माइकल वॉन और एलिस्टेयर कुक जैसे दिग्गजों ने अहमदाबाद की पिच की आलोचना की थी, लेकिन टीम इंडिया इन सब के बावजूद अपने खेल पर फोकस कर रही है.