Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
16-May-2024 08:56 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रही है, यहां आज अहले सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया है। यह छापेमारी आय से अधिक संपति मामले में की गई है। आयकर विभाग की यह रेड वार्ड पार्षद सह कारोबारी के ठिकानों पर पड़ी है। इस घटना के बाद इलाके के सभी कारोबारियों में हडकंप का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले में सुबह-सुबह एक बार फिर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापेमारी ने हड़कंप मचा दिया है। इस छापेमारी से बड़े-बड़े कारोबारी की नींद उड़ने लगी कि आखिर सुबह-सुबह ही आयकर विभाग की टीम कैसे पहुंच गई। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 41 के पार्षद सह कारोबारी विजय झा के कई ठिकानों पर रेड मारी है।
बताया जा रहा है कि, विजय झा के आवास रामबाग मिठनपुरा से लेकर नगर के कल्याणी के करीब विवाह भवन एवं अन्य दफ्तर में छापेमारी चल रही है। इनकम टैक्स विभाग की टीम विजय झा का NGO, ठेकेदारी, ब्याज का धंधा , जमीन कारोबार सहित अन्य चीज की फाइल खंगाल रही है। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग को टैक्स रिटर्न में चोरी के मामले अब तक कई अहम सुराग भी मिले हैं।
उधर, विजय झा को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम रामबाग स्थित आवास से लेकर उनके कल्याणी स्थित कार्यालय पर ले गई है। जहां टीम के अन्य ऑफिसर्स कागजात के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। अब देखना होगा कि विजय झा के पास से क्या कुछ इनकम टैक्स विभाग को हाथ लगता है। आपको बताते चलें कि, इससे पहले एक युवती ने ब्याज के पैसे को लेकर विजय झा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस अभी उसे केस में जांच पड़ताल कर रही है।