पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए
05-Jan-2021 03:58 PM
DESK : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. दीपिका कामयाब अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं. 2007 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'ओम शान्ति ओम' से उन्होंने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में वो किंग खान यानी की शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नज़र आई थीं. दीपिका की लगभग सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं. लेकिन एक और बात भी है जो बहुत कम लोग ही जानते हैं. वो यह है कि उन्होंने कई ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है, जिन्होंने बाद में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस किया. आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बतायेंगे.
दीपिका ने सूरज बडजात्या के निर्देशन में बनी फिल्म, जिसमें सलमान खान और सोनम कपूर लीड रोल में थे लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दी थी. जिसके बाद संजय ने सोनम को अप्रोच किया था. वहीं जिस एक्टर के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी फिल्म को भी उन्होंने न बोल दिया था. जिसके बाद यश चोपड़ा ने कटरीना कैफ को इस फिल्म के लिए साईन कर लिया था.
इसके बाद अभिषेक बच्चन की सुपरहिट सिक्वल फिल्म के लिए भी दीपिका को ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए भी मना कर दिया जिसके बाद उनकी जगह पर कटरीना को स्थान मिला. सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किक' में भी जैकलीन से पहले दीपिका को अप्रोच किया गया था. हालांकि दीपिका ने कुछ कारणों को चलते इस फिल्म को रिजेक्ट किया था. यही नहीं बस दीपिका ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि एक हॉलीवुड फिल्म को भी रिजेक्ट किया है. इस फिल्म का नाम था 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7'. दीपिका ने विन डीजल की इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था. हालांकि बाद में वह विन के साथ ही पहली बार हॉलीवुड फिल्म में नजर आईं.