ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

इमरान हाशमी को महंगा पड़ा बिहार में वेलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करना, ऐसा हुआ हश्र कि आशिकी भूल गया

15-Feb-2023 06:29 PM

By First Bihar

BETTIAH: इमरान हाशमी को वेलेंटाइन डे पर बिहार में प्यार का इजहार करना काफी मंहगा पड़ा. जबरिया प्यार के इजहार से परेशान लड़की के सब्र का बांध टूट गया फिर उसका वो हश्र हुआ जिसके बारे में सोंचा नहीं था।


हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के शाहाबाद के निवासी मो. इमराम हाशमी की. वेलेंटाइन डे पर उत्तर प्रदेश का इमरान बिहार में प्यार का इजहार करने चला आया. उसने एक नाबालिग लड़की के सामने जबरन प्यार का इजहार कर दिया. अब वह जेल की हवा खा रहा है. पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


मामला बेतिया का है. एक नाबालिग लड़की की मां द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के बाद बेतिया नगर थाने की पुलिस ने इमरान हाशमी नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया. घटना बेतिया शहर के नगर थाना क्षेत्र के  इलमराम चौक पर हुई. बेतिया नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर इमरान हाशमी को गिरफ्तार किया गया है.  आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र के शाहाबाद निवासी है।


पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी की दोपहर तीन बजे उनकी लड़की घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही थी तभी इमरान ने उसे रास्ते में घेर लिया. इसके बाद बताया कि आरोपी इमरान ने बेटी से कहा कि मुझसे शादी कर लो, नहीं तो तुम्हें बदनाम कर देंगे औऱ चैन से जीने नहीं देंगे।


घबरायी लड़की अपने घर वापस लौटी औऱ परिवार के लोगों को इमरान की करतूतों की जानकारी दी. इसके बाद लड़की की मां ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात आरोपी मो. इमरान हाशमी को गिरफ्तार कर लिया. उसे आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इमरान हाशमी फिलहाल नगर के जुबैदा कॉलोनी में रहता है। आरोपित उसकी बेटी (दसवीं की छात्रा) को पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था।