Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
07-May-2020 10:58 AM
DESK : CBSE स्टूडेंट के लिए जरुरी खबर है. कोरोना संकट के कारण टली बोर्ड की परीक्षा का आज ऐलान किया जा सकता है. बता दें कि सीबीएसई 12वीं कक्षा में 83 विषयों में से 29 विषयों की परीक्षाएं बाकी हैं. वहीं दिल्ली हिंसा के कारण 10 वीं बोर्ड की भी कुछ परीक्षा टल गई थी, जिसकी भी तारीख का ऐलान किया जाएगा.
बता दें कि कोरोना संकट के कारण देश के लाखों सीबीएसई के स्टूडेंट अपनी परीक्षाओं के पूरी होने के इंतजार में हैं. बच्चों को रिजल्ट और कॉलेज में प्रवेश को लेकर भी चिंता सता रही है. लॉकडाउन के चलते 10वीं 12वीं के कुल 83 विषयों की परीक्षाएं बीच में स्थगित करनी पड़ी थीं. जिसके बाद सीबीएसई ने फैसला लिया था कि इनमें से अब 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं कराई जाएंगी
मंगलवार को ही देशभर के छात्रों से ऑनलाइन बात करते हुए मंगलवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा था कि एक से दो दिन के अंदर बोर्ड परीक्षाओं के बारे में कोई फैसला लेगा और लॉकडाउन की स्थिति सामान्य होने पर जल्द ही परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी.