बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
07-Oct-2021 09:50 PM
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज IGIMS में इलाजरत मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बिहार के ऊर्जा,योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव आईजीआईएमएस में इलाजरत हैं। कल ही बिजेंद्र प्रसाद यादव की सर्जरी हुई थी। उनसे मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देर शाम IGIMS पहुंचे। जहां इलाजरत मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य के संबंध में सीएम ने जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बिजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों से भी बात की। उनके स्वास्थ्य के संबंध में डॉक्टरों से पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बिजेन्द्र प्रसाद यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार और आईजीआईएमएस के कई डॉक्टर मौजूद थे।