ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / IG विकास वैभव की लाइसेंसी रिवाल्‍वर चोरी, होमगार्ड जवान का बेटा हिरासत में...

IG विकास वैभव की लाइसेंसी रिवाल्‍वर चोरी, होमगार्ड जवान का बेटा हिरासत में

25-Nov-2022 12:34 PM

PATNA : बिहार में चोरी और लूट के तो आपने कई मामले सुने होंगे। लेकिन राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां आइजी विकास वैभव की लाइसेंसी रिवाल्‍वर ही चुरा ली गई। ये चोरी उनके ही आवास से हुई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शक के आधार पर घर की सफाई करने वाले होमगार्ड जवान के बेटे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उसे गर्दनीबाग से पकड़ा है। उसे थाने ले जाकर उससे पूछताछ चल रही है। 




मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ आइजी विकास वैभव के घर में सफाई करने के लिए होमगार्ड जवान वीरेंद्र राम ने अपने बेटे सुधांशु को भेजा था। दरअसल, वीरेंद्र राम का ऑपरेशन होने के कारण उन्हें बेड रेस्ट दिया गया है। यही वजह है कि उन्होंने अपने बेटे को ही सफाई के लिए ड्यूटी में लगाया था। वहीं, कल यानी गुरुवार को आवास से लाइसेंसी रिवाल्‍वर की चोरी हो गई। पहले उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो आइजी को सुधांशु पर शक हुआ। मामले की सूचना गर्दनीबाग पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुधांशु को पकड़ लिया। 




बताया जा रहा है कि सुधांशु मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे अक्सर मिर्गी के दौरे आते हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने लेकर आ गई। लेकिन थाने में ही उसे कई दौरे पड़ पड़ने लगे। फिलहाल आइजी के आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।