बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
13-Aug-2023 09:26 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना के दो थानेदारों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। राजधानी पटना के एसकेपुरी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार और ट्रैफिक थाने के थानेदार अशोक कुमार पर पटना एसएसपी ने एक्शन लिया है। यह कार्रवाई आईजी के आदेश पर किया गया है।
दरअसल, मार्च महीने में 12 तारीख को हुए एक सड़क हादसे मामले में इन दोनों के तरफ से जांच में लापरवाही बरतने के मामले में यह एक्शन लिया गया है। मृतक के पिता ने इस मामले की शिकायत आईजी से की थी जिसके बाद आईजी के आदेश के आलोक में पटना एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। जांच में अत्यधिक लापरवाही बरतने को लेकर इन दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि, मृतक के पिता सुभाष ठाकुर ने पटना के आईजी से इस बात की शिकायत की थी। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि दोनों थानों से कोई जानकारी नहीं देता और जांच भी नही कर रहे। आईजी ने इसकी जांच कराई। जांच में सामने आया कि ये दोनों इस मामले की जांच में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके बाद आईजी के कहने पर पटना के एसएसपी ने इन दोनों थानेदारों को सस्पेंड कर दिया है।
आपको बताते चलें कि, यह मामला 12 मार्च का है। एसके पूरी थाना क्षेत्र के शिवपूरी मोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मयंक नाम के छात्र की मौत हो गई। एसके पूरी थाना की पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद ट्रैफिक थाना को दे दिया। इसके बाद मृतक छात्र के पिता ने मामला दर्ज कराया। लेकिन दोनों थानेदारों ने जांच में दिलचस्पी नहीं दिखाई।