INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल
08-Apr-2023 04:02 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में इन दिनों हर राजनैतिक पार्टियों की तरह से शाम में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। फुलवारी शरीफ स्थित इस्लामिया बीएड कॉलेज की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए थे। जिसके बाद 7 अप्रैल को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित आवास पर रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था।
आज जेडीयू की तरफ से इफ्तार का आयोजन होगा और कल 9 अप्रैल को आरजेडी की ओर से इफ्तार का आयोजन राबड़ी आवास में होगा। एक के बाद एक हो रहे इफ्तार पार्टी के आयोजन को लेकर बीजेपी ने सवाल खड़े किये हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में तुष्टीकरण का खेल चल रहा है। जब रोजा के दौरान इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है तो तब रामनवमी पर भोज का आयोजन क्यों नहीं ये लोग करते?
आज जनता दल यूनाइटेड पार्टी की ओर से इफ्तार का आयोजन हज हाउस में किया जा रहा है। जिसे लेकर बीजेपी सवाल उठा रही है। बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा का यह कहना है कि बिहार में तुष्टीकरण का खेल जारी है। सत्ता को बचाने के लिए नीतीश सरकार राष्ट्र को कमजोर कर रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि इफ्तार पार्टी कीजिए मुझे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इतना कहूंगा कि जो लोग इफ्तार पार्टी आयोजित कर रहे हैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे रामनवमी पूजा पर प्रसाद क्यों नहीं बांटते? इस मौके पर लोगों को भोज क्यों नहीं कराते?
बता दें कि एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते शुक्रवार को रोजेदारों के लिए दावत-ए- इफ्तार का आयोजन किया था। जिसमें बीजेपी का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। नीतीश कुमार से जब मीडिया ने पूछा कि इफ्तार पार्टी में बीजेपी का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ है इसका क्या कारण हैं?
मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि सरकारी की ओर से हर साल इफ्तार का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी दलों के नेता शामिल होते हैं बीजेपी के भी नेता इफ्तार पार्टी शामिल होते हैं। इस बार वे क्यों नहीं आए उनसे ही पूछ लीजिए। सीएम नीतीश ने कहा कि आज कल लोगों को बिना मतलब की बात करने की आदत हो गयी है। सिर्फ सरकार ही नहीं विपक्षी दल और अन्य पार्टी के लोग भी इफ्तार का आयोजन करते हैं।