ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / news / इफ्तार पर सियासत: BJP ने पोस्टर के जरिए नीतीश को घेरा, कहा- लाख...

इफ्तार पर सियासत: BJP ने पोस्टर के जरिए नीतीश को घेरा, कहा- लाख मौलाना टोपी पहन लें 2024 में शून्य पर आउट होंगे

08-Apr-2023 04:07 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की सियासत में इन दिनों दावत-ए-इफ्तार का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बीजेपी को छोड़ सभी दलों के नेता शामिल हुए थे। 9 अप्रैल को आरजेडी की तरफ से भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाना है जबकि आज जेडीयू की तरफ से दावत का आयोजन किया जा रहा है। इफ्तार पार्टी को लेकर बिहार में सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी ने इफ्तार पार्टी के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है। बीजेपी ने कहा है कि नीतीश लाख कोशिश कर लें लेकिन उसका कोई फायदा उन्हें नहीं मिलने वाला है।


बीजेपी की तरफ से लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है कि, ''लाल किला के बैकड्रॉप में मौलाना टोपी पहनकर प्रधानमंत्री का सपना देखने वाले 2024 में शून्य पर आउट होंगे."पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मौलाना टोपी पहने हुए दिखाया गया है और उसमें मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि उन्हें कुर्सी प्यारी है। इस पोस्टर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं की तस्वीर लगाई गई है। पोस्टर के जरिए बीजेपी ने दावा किया है कि नीतीश चाहे लाख कोशिश कर लें लेकिन 2024 में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बननी तय है।


इसके साथ ही बीजेपी के पोस्टर में लालू परिवार पर भी निशाना साधा गया है। पोस्टर के अगली लाइन में लिखा गया कि, “हनुमान जी दुष्टों का नाश करते हैं..भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करती है। इसे ‘लैंड फॉर जॉब स्कैम’ से जोड़कर देखा जा रहा है।अगली लाइन में बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि 2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार की वापसी होने वाली है। बता दें कि रामनवमी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार को लेकर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। बीजेपी का कहना है कि बिहार जल रहा है और मुख्यमंत्री पार्टी कर रहे हैं।