ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / इफ्तार की तारीख में बदलाव: अब 9 अप्रैल को होगी आरजेडी की दावत-ए-इफ्तार

इफ्तार की तारीख में बदलाव: अब 9 अप्रैल को होगी आरजेडी की दावत-ए-इफ्तार

06-Apr-2023 06:20 PM

By First Bihar

PATNA: 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर 9 अप्रैल को आरजेडी का दावत-ए-इफ्तार का आयोजन होगा। पहले 13 अप्रैल को इफ्तार पार्टी होनी थी लेकिन अब इसकी तारीख में बदलाव किया गया है। 


राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल 09 अप्रैल को 10 सर्कुलर रोड, पटना में दावत-ए-ईफ्तार का आयोजन कर रहा है। पहले 13 अप्रैल का समय निर्धारित किया गया था लेकिन अब इसकी तिथि बदल दी गयी है। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव एवं सांसद डाॅ0 मीसा भारती रोजेदारों का स्वागत करेंगे। 


हालांकि इस इफ्तार पार्टी राजद सुप्रीमो लालू यादव की गैर मौजूदगी में होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के विधि मंत्री शमीम अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से हर साल की तरह इस बार भी दावते इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 अप्रैल को एक अणे मार्ग स्थित आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन कर रहे हैं तो वही 8 अप्रैल को जनता दल यूनाईटेड की इफ्तार होने वाली है। जबकि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने 16 अप्रैल को आवास पर इफ्तार का आयोजन किया है। नीतीश कुमार के इफ्तार के एक दिन बाद आरजेडी की दावत-ए-इफ्तार राबड़ी आवास में होगी।  


मालूम हो कि साल 2022 में  राबड़ी आवास पर हुई इफ्तार पार्टी के बाद बिहार का सियासी बिहार का सियासी समीकरण बदल गया था. जहां 5 साल बाद CM नीतीश  राबड़ी आवास पर पार्टी में पहुंचे थे. और इसी के बाद ही  भी उन्होंने NDA का साथ छोड़ महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।