ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / इफ्तार के सहारे सियासत: JDU के एमएलसी ने सियासी इफ्तार में नीतीश के...

इफ्तार के सहारे सियासत: JDU के एमएलसी ने सियासी इफ्तार में नीतीश के लिए बनवाया लाल किले जैसा मंच, सड़कों पर भी लगाये होर्डिंग

03-Apr-2023 06:25 PM

By First Bihar

PATNA: रमजान के महीने में इफ्तार के नाम पर सियासत कैसे होती है इसकी झलक जेडीयू के विधान पार्षद खालिद अनवर के दावत-ए-इफ्तार में दिखी. जेडीयू के एमएलसी ने अपने इफ्तार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया था. उनके लिए ही लाल किले जैसा मंच बनवाया था. मैसेज ये दिया जा रहा था कि लाल किले पर झंडा फहराने की बारी नीतीश कुमार की है।


पटना के फुलवारी शरीफ में जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर की इफ्तार पार्टी थी. इसमें नीतीश कुमार अपने खास मंत्री विजय चौधरी के साथ पहुंचे. इफ्तार से पहले नीतीश कुमार को लाल किले जैसे मंच पर बुलाकर सम्मानित करने का सिलसिला चला. फिर रोजेदारों को इफ्तार कराने पर बात हुई।


लाल किले के साथ नीतीश कुमार के पोस्टर भी लगाये

इफ्तार से पहले ही जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने पटना की सड़कों पर लालकिले के साथ नीतीश कुमार के पोस्टर लगवाये. इसमें लिखा है हम बिहार वाले हर कदम आपके साथ हैं,  देश को आपका इंतजार है...रमजान मुबारक. इफ्तार के मंच और पोस्टर के जरिये ये  संदेश दिया गया है कि जदयू के पीएम कैंडिडेट नीतीश कुमार ही है. भले ही नीतीश कुमार खुद को पीएम कैंडिडेट मानने से इंकार कर रहे हैं. उनके सहयोगी तेजस्वी यादव भी कह चुके हैं कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नहीं बनना है।


बता दें कि एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवादा की रैली में के कहा था कि नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा रह जाएगा क्योंकि पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. नीतीश कुमार के पीएम न बन पाने के अमित शाह के बयान के अगले ही दिन जदयू की तरफ से पोस्टर लगाकर बीजेपी को जवाब दिया गया है।

news image