ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / इफ्तार के बहाने नीतीश पर RCP का तीखा तंज, कहा.. न नौकरी न...

इफ्तार के बहाने नीतीश पर RCP का तीखा तंज, कहा.. न नौकरी न रोजगार है.. इफ्तार पर इफ्तार है!

10-Apr-2023 02:51 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से इफ्तार को लेकर सियासत तेज हो गई है। रामनवमी के दौरान हुई हिंसा के बीच सत्ताधारी दलों की तरफ से इफ्तार पार्टी के आयोजन पर विपक्षी दल के नेता हमलावर हो गए हैं। बीजेपी और उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिह ने भी नीतीश पर तीखा तंज किया है। आरसीपी सिंह ने इफ्तार के बहाने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की है।


दरअसल, रमजान के मौके पर बिहार में दावत-ए-इफ्तार के आयोजन पुरानी परंपरा रही है। लंबे समय से अगल-अलग राजनीतिक दलों की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता रहा है हालांकि इस बार रामनवमी के दौरान हुई हिंसा के बीच इस तरह के आयोजनों को लेकर सवाल भी उठाए जाने लगे हैं। बीजेपी ने इस तरह के आयोजनों से पहले ही किनारा कर लिया था। बीजेपी के बाद नीतीश से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने भी कह दिया था कि उनकी पार्टी की तरफ से इफ्तार का आयोजन नहीं किया जाएगा। कुशवाहा ने हिंसा के बीच इफ्तार के आयोजन को जले पर नमक के समान बताया था।


अब जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भी इफ्तार के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है। आरसीपी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नीतीश-तेजस्वी की सरकार को घेरने की कोशिश की है। आरसीपी सिंह ने बिहार में बेरोजगारी, अपराध और किसानों के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। आरसीपी ने ट्वीट कर लिखा कि, “बिहार में बहार है, इफ़्तार पर इफ़्तार है! न नौकरी न रोज़गार है , इफ़्तार पर इफ़्तार है ! लूट और मार है , इफ़्तार पर इफ़्तार है ! किसान परेशान है , मौसम की मार है , इफ़्तार पर इफ़्तार है ! नीतीशे कुमार है !”