IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
02-Jan-2021 06:26 PM
DESK : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' को हाल ही में 51वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया. अब इस अचीवमेंट के बाद सुशांत की को-एक्ट्रेस रहीं श्रद्धा कपूर काफी भावुक हो गईं हैं. मिली जानकारी के मुताबिक़, यह फिल्म श्रद्धा के दिल के काफी बेहद करीब है.
श्रद्धा को खल रही सुशांत की कमी
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "श्रद्धा खुश हैं, क्योंकि यह उनके को-एक्टर की खूबसूरत याद है और उन्हें दोबारा इसे देखने का मौका मिलेगा. दूसरी ओर इस बात ने उन्हें इमोशनल कर दिया कि वे (सुशांत) फिल्म की कास्ट के साथ इस लम्हे को सेलिब्रेट करने के लिए वहां मौजूद नहीं होंगे. श्रद्धा हमेशा सुशांत के साथ फिल्म के सेट पर बिताए गए वक्त को याद करती हैं." 51वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच गोवा में होगा.
2019 में परदे पर आई थी फिल्म 'छिछोरे'
नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'छिछोरे' 6 सितंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में सुशांत और श्रद्धा ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी. फिल्म की कहानी दोनों के बेटे के सुसाइड अटेंप्ट से शुरू होती है, जो फ्लैशबैक में उनकी कॉलेज लाइफ के बारे में बताती है. फिल्म में वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी, तुषार पांडे और प्रतीक बब्बर ने अहम भूमिका निभाई थी.