मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-Dec-2024 02:21 PM
By First Bihar
IED Blast: बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर से आ रही है, जहां सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो डीआरजी जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक, जिला रिजर्व गार्ड यानी डीआरजी की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान मंगलूर थाना क्षेत्र के मुंगा के जंगली इलाके में मुठभेड़ हो गई। गश्ती दल जब इलाके की घेराबंदी कर रहा था तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि मुंगा क्षेत्र में माओवाजियों के डिवीजनल कमेटी सदस्य दिनेश मोडियम, कंपनी नंबर दो कमांडर वेल्ला और अन्य नेताओं के साथ 30 से अधिक नक्सलियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।
सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ बंद होने के बाद जंगल से एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। मारे गए नक्सली के पास से हथियार समेत अन्य सामान मिले हैं।