खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Jul-2023 10:44 AM
By First Bihar
PATNA: बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में विपक्षी दलों का महाजुटान हुआ है। आज दूसरे दिन की बैठक में 26 विपक्षी दलों के सभी नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी, मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार, लालू प्रसाद, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, स्टालिन, ममता बनर्जी समेत विपक्ष के नेता बेंगलुरु पहुंच गए हैं। इसी बीच बैठक को लेकर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने बैठक को लेकर तीखा तंज किया है।
आरसीपी ने कहा है कि बेंगलुरु में जितने भी नेताओं का जुटान हुआ है वे सभी डेमोरलाइज्ड नेता हैं। विपक्ष के सबसे बड़े नेता माने जाने वाले शरद पवार की पार्टी टूट चुकी है। पार्टी टूटने के बाद से वे पूरी तरह से डेमोरलाइज्ड हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को देख लीजिए। सोंच लीजिए दिल्ली में बाढ़ से किस तरह की तबाही मची हुई है। दिल्ली की जनता की अपेक्षा है कि केजरीवाल दिल्ली में रहकर उनकी सेवा करें लेकिन वे बेंगलुरु घूम रहे हैं, उनके कई साथी जेल के अंदर है, ऐसे में वे भी डेमोरलाइज्ड हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बात करें तो वे भी डेमोरलाइज्ड हैं। साउथ में तमिलनाडु चलें तो वहां के मुख्यमंत्री स्टालिन खुद डेमोरलाइज्ड हैं।
आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि आरजेडी और जेडीयू के बीच जो स्थिति बनी हुई है उससे कार्यकर्ता काफी असहज हैं। नीतीश कुमार इडली डोसा खाकर मन बहलाने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। पटना में विपक्षी दलों के नेताओं को लिट्टी-चोखा खिलाए थे और अब खुद साउथ का डिश खाने के बेंगलुरु गए हैं। नीतीश कुमार से इससे ज्यादा कुछ होने वाला भी नहीं है। बैठक में शामिल होने वाले तमाम नेता किसी न किसी कारण से डेमोरलाइज्ड हैं। किसी भी जंग को जीतने के लिए मनोबल की जरूरत होती है जो इनके पास नहीं है।