पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
29-Dec-2021 02:29 PM
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां हथियारबंद 3 अपराधियों ने बसुधा केंद्र के संचालक को दिनदहाड़े गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल पंकज झा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
जिस वक्त अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुजफ्फरपुर में सभा थी और पुलिस के अधिकारी उनकी सुरक्षा में लगे हुए थे। इधर बेखौफ अपराधियों ने दुकान में घुस बसुधा केंद्र के संचालक को गोली मार दी।
घटना मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के केशोंपुर हाट चौक स्थित बसुधा केंद्र में अचानक तीन हथियारबंद अपराधी घुसे और वहां बैठे बसुधा केंद्र के संचालक पंकज कुमार झा को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में घायल पंकज झा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।