ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway development : पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर के बाद अब राजधानी में होगा अब एक नया रेलवे स्टेशन, जानिए कब से होगी शुरुआत Bihar Bullet Train : पटना से 4 घंटे में तय होगा दिल्ली तक का सफ़र, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मंजूर; जानिए क्या होगा पूरा रूट और स्टेशन ठहराव Bihar Budget 2026-27: 3 फरवरी को पेश होगा नीतीश सरकार का बजट, महिलाओं को 2 लाख, रोजगार और शिक्षा पर बड़ा फोकस; जानिए इसके अलावा किन मुद्दों पर रह सकता है अधिक फोकस BSEB Intermediate Exam 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का शुभारंभ, कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली में बायोलॉजी तो दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा Bihar Budget 2026: आज से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कल पेश होगा राज्य का बजट Bihar weather : बिहार में ठंड का कहर, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी, तापमान बढ़ने के संकेत Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान

IAS पूजा सिंघल और पति अभिषेक झा गिरफ्तार, 5 दिनों के लिए ED ने पूजा सिंघल को रिमांड पर लिया

IAS पूजा सिंघल और पति अभिषेक झा गिरफ्तार, 5 दिनों के लिए ED ने पूजा सिंघल को रिमांड पर लिया

11-May-2022 10:11 PM

RANCHI: आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड की महिला IAS अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की सुबह पूजा सिंघल ईडी दफ्तर पहुंची थी जहां ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। आय से अधिक संपत्ति मामले से लेकर मनरेगा घोटाले में उनकी भूमिका के संबंध में पूछताछ की गयी। जिसके बाद पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने जज के सामने पेश किया। जिसके बाद पांच दिन के रिमांड की इजाजत दी गयी।


पेशी के दौरान 12 दिनों के लिए रिमांड की मांग की गयी लेकिन जज ने पांच दिन के रिमांड की इजाजत दी है। पूजा सिंघल से अब ईडी और पूछताछ करेगी। बता दें कि पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह को भी 5 दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उनके पति अभिषेक झा को भी गिरफ्तार किया है।


बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी पूजा सिंघल से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। ईडी की टीम ने पहले पूजा सिंघल के चार्टड अकाउंटेंड सुमन सिंह को गिरफ्तार किया उसके बाद आज पूछताछ के बाद पूजा सिंघल को भी गिरफ्तार किया गया। सुमन सिंह को फिलहाल पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है।


गौरतलब है कि 2000 बैच की महिला आईएएस पूजा सिंघल झारखंड में खान सचिव के पद पर हैं। सुमन कुमार चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और पूजा सिंघल व उसके पति का काम देखा करता था। सुमन कुमार के घर से 19 करोड़ से अधिक कैश जब्त किये गये थे। जिसके बाद उसे ई़डी ने गिरफ्तार कर लिया। आय से अधिक मामले में बुधवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई। आईएएस पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा से लगातार पूछताछ की गयी। जिसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा दोनों को गिरफ्तार किया है।