BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
07-May-2022 07:22 PM
DESK: झारखंड की महिला आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह को गिरफ्तार किया है। वही सुमन कुमार के भाई पवन कुमार सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खबर यह भी आ रही कि डी ने इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखा है। लेकिन अब तक इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं हो पाई है।
आय से अधिक संपत्ति और मनरेगा घोटाला मामले में झारखंड की महिला IAS अधिकारी के कई ठिकानों पर शनिवार को भी छापेमारी हुई। खनन विभाग की सचिव पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ईडी ने सुमन के भाई पवन कुमार सिंह को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को ईडी की छापेमारी में पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार के घर से 19 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था। इस दौरान पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गयी थी। आज भी कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल के पूर्व पति आईएएस राहुल पुरवार भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। बताया जाता है कि राहुल कई प्रॉपर्टी में पूजा के पार्टनर भी थे।
पूजा सिंघल के दूसरे पति अभिषेक झा के रांची स्थित पल्स हॉस्पिटल में भी ईडी की टीम पहुंची थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में दस्तावेजों की जांच की गयी। अभिषेक झा के हॉस्पिटल में छापेमारी के दौरान ईडी को क्या हाथ लगे इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। ईडी के अधिकारियों ने यह जानने का प्रयास किया कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और यह कैश किसका है। जब सीए सुमन ने कोई जवाब नहीं दिया तब ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने इस मामले की जांच के लिए सीबीआई को पत्र लिखा है। लेकिन अब तक इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं हो पाई है।