BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
08-May-2022 08:54 AM
DESK : झारखंड की धन कुबेर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने जो कार्रवाई की उसके बाद वह लगातार सुर्खियों में हैं। झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के बारे में हर कोई जानना चाहता है। पूजा सिंघल की शादी सबसे पहले आईएएस राहुल पुरवार के साथ हुई थी, बाद में राहुल से उनका तलाक हो गया और पूजा सिंघल ने अभिषेक झा से दूसरी शादी की। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। अभिषेक झा बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिषेक ने ऑस्ट्रेलिया में नौकरी की। साल 2012 में वह ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत वापस लौट आए लेकिन पूजा सिंघल और अभिषेक झा के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अभिषेक के साथ पूजा ने सात फेरे ले लिए।
आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर जब ईडी ने नकेल कसी तो अभिषेक झा के मुजफ्फरपुर स्थित घर पर भी छापेमारी हुई थी। अभिषेक के पिता कामेश्वर झा आईसीडीएस में कार्यरत थे। मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा के जगदीशपुरी में उनका घर और लक्ष्मीनगर में जमीन के प्लॉट हैं, वह मूल रूप से दरभंगा के रहने वाले हैं। झारखंड गठन के बाद कामेश्वर झा वहीं चले गए थे, साल 2016 में सेवा से रिटायर हुए। पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने के बाद अभिषेक ने वहीं पर साल 2020 में पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोला।
अभिषेक झा की शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर के पैरामाउंट स्कूल से हुई। इसके बाद वह रांची के विकास स्कूल में पढ़े फिर दिल्ली और बाद में हाई लेवल एजुकेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया गए। ऑस्ट्रेलिया में ही उन्होंने एमबीए की डिग्री ली और वही कस्टम विभाग में साल 2012 तक जॉब भी की। पूजा से अभिषेक यानी बिट्टू का संपर्क हुआ। अभिषेक का रांची आना जाना होता था और रांची के ही एक जिम में पूजा और अभिषेक की मुलाकातें बढ़ीं। दोनों का प्यार आगे बढ़ता गया और पूजा ने अपने पहले पति राहुल पुरवार से तलाक लेने के बाद अभिषेक के साथ नए सिरे से जिंदगी शुरु की। पहली शादी से पूजा सिंघल को दो बेटियां हैं।