बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए
24-May-2022 10:05 AM
PATNA : इस वक्त IAS पूजा सिंघल से जुड़ी खबर सामने आ रही है. जहां ED ने फिर से सिंघल के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम झारखंड की राजधानी रांची समेत बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
जानकारी के अनुसार ईडी ने मनी लॉन्डरिंग मानरेगा घोटाला मामले में सबूतों की तलाश में बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जगह और झारखंड में छह जगहों पर छापे मारे है. बता दें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार झारखंड की निलंबित आईएएस अफसर पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की टीम पूरी कुंडली खंगाल रही है. सूत्रों के अनुसार मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी की है. जहां से ED के हाथ बड़े सुराग लग सकते हैं.
बता दें इसके पहले भी बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी हो चुकी है. बिहार के मुजफ्फरपुर में हो रही छापेमारी को लेकर कहा जा रहा है कि कुछ और भी जानकारी यहां से मिल सकती है. मालूम हो निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का बिहार कनेक्शन रहा है. बिहार के मुजफ्फरपुर में पूजा सिंघल का ससुराल है. यहां मिठनपुरा का जगदीशपुरी मोहल्ले में घर है.