ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / IAS में प्रमोशन के बाद अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, CM के आप्त सचिव...

IAS में प्रमोशन के बाद अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, CM के आप्त सचिव दिनेश राय को गृह विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया

15-Sep-2022 05:26 PM

PATNA : पिछले दिनों बिहार प्रशासनिक सेवा के जिन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए प्रोन्नति दी गई थी। अब उन आईएएस अधिकारियों को सरकार ने पोस्टिंग दे दी है। सामान्य प्रशासन विभाग में इनकी पोस्टिंग से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है।


इस लिस्ट में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव दिनेश कुमार राय को अब गृह विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है। तबादले की जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक के अमरेंद्र कुमार को सचिव बिहार लोक सेवा आयोग के पद पर तैनात किया गया है।


जबकि एस.एम. कैसर सुल्तान को संयुक्त सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पद पर पोस्टिंग दी गई है। साथ ही साथ रमेश कुमार झा को निदेशक निशक्तता पटना के पद पर तैनात किया गया है।


राजेश चौधरी को संयुक्त सचिव आपदा प्रबंधन विभाग, यशस्पति मिश्र को निदेशक पर्यटन विभाग, सर्ब नारायण यादव को निदेशक चकबंदी बिहार के पद पर तैनात किया गया है। सर्ब नारायण यादव संयुक्त सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यभार में भी रहेंगे। कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव को सचिव राजस्व परिषद के पद पर तैनात किया गया है।


वीरेंद्र प्रसाद को निदेशक सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के पद पर तैनात किया गया है। अरुण कुमार ठाकुर को निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण, मोहम्मद नैय्यर इकबाल को निदेशक खान,नवल किशोर को निदेशक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग और रवि भूषण को संयुक्त सचिव बिहार लोक सेवा आयोग के पद पर तैनात किया गया है।