अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Feb-2023 01:56 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में पिछले दो तीन दिनों से IAS अधिकारी केके पाठक को लेकर घमासान मचा हुआ है। केके पाठक का अधिकारियों से गाली गलौज का वीडियो सामने आने के बाद सरकार और खुद केके पाठक की खूब फजीहत हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद सीएम नीतीश ने जांच के आदेश दे दिए थे। अब केके पाठक का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में भी केके पाठक अधिकारियों को गाली देते नजर आए हैं। दूसरा वीडियो सामने आने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दो टूक शब्दों में जवाब दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि अधिकारी का इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त करने लायक नहीं है।
दरअसल, तेजस्वी यादव शनिवार को शरद यादव के अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान केके पाठक को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो तेजस्वी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि इस तरह की भाषा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केके पाठक का जो पहला वीडिया सामने आया था उसे तो देखा है लेकिन दूसरे वीडियो को नहीं देख पाए हैं। हालांकि पहले वीडियो में केके पाठक जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते दिखे थे, वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब तेजस्वी के बयान के बाद साफ हो गया है कि सरकार केके पाठक के मामले में कोई नरमी नहीं बरतने जा रही है।
तीन दिन के भीतर केके पाठक का दूसरा वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में केके पाठक मीटिंग के दौरान एक अधिकारी को गाली देते नजर आ रहे हैं। IAS अधिकारी केके पाठक कॉपरेटिव को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे वहां मौजूद अधिकारियों पर भड़क गए और उनके साथ बदतमीजी पर उतर गए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि केके पाठक किस तरह से अधिकारियों से बात कर रहे हैं। वे कहते हैं कि हटाओ साले सभी कॉपरेटिव को हम खुद से सब कुछ बाटेंगे। केके पाठक यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि सब साले सर सर सर सर.. करते रहते हैं कि सर करेंगे, सर करेंगे, सर करेंगे साले सभी तो यहां पर सर ही हैं.. बिहार में आम आदमी कौन है।
इस दौरान केके पाठक ने रोहतास के एक अधिकारी को कहा कि कहां मर गया रोहतास.. फिर बिक्रमगंज के अधिकारी को निर्देश देते हुए बोले कि जो कोऑपरेटिव का बंदर बैठा हुआ है, उसको ले जाकर टेकओवर करो। उसी मीटिंग में किसी अधिकारी को झाड़ते हुए उन्होंने कहा उल्लू का पट्ठा, इडियट, गधा... फिर उन्होंने कहा कि सब के सब निकम्मे हैं.. गधे हैं। इससे पहले वाले वीडियो में केके पाठक बासा के आधिकारियों को गाली देते नजर आए थे। जिसके बाद उनकी और सरकार की खूब फजीहत हुई थी। वहीं बासा ने पूरे राज्य में केके पाठक के खिलाफ विरोध जताया था।