ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / IAS केके पाठक पर उपेंद्र कुशवाहा भी बरसे, बोले ... खाते हैं बिहार...

IAS केके पाठक पर उपेंद्र कुशवाहा भी बरसे, बोले ... खाते हैं बिहार का और गाते हैं कहीं और का, CM नीतीश तुरंत लें एक्शन

03-Feb-2023 09:07 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के एक बड़े आईएएस अधिकारी केके पाठक का बिहारियों एवं डिप्टी कलेक्टर को गाली देने के वीडियो वायरल होने के बाद अब सियासी बबाल शुरू हो गया है। इस बीच अब जेडीयू में बगाबत का सुर अलाप रहे संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ये खाते हैं बिहार का और गाते हैं चेन्नई का, यह बिहार वासियों का अपमान है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार को तुरंत आईएएस केके पाठक के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।


दरअसल, बिहार में आईएएस अधिकारी केके पाठक एक ऑनलाइन मीटिंग में शामिल होने पर सड़क पर ढंग से चलने को लेकर प्रदेश वासियों को गाली दे रहे हैं। वे चेन्नई के लोगों का उदाहरण देकर कहते हैं कि, चेन्नई में आदमी बाएं से चलता है, यहां किसी को बाएं से चलते देखे हो। वे बार-बार कुर्सी पर उठ बैठ रहे हैं।बैठक के दौरान केके पाठक कई बार बिहार के लोगों और डिप्टी कलेक्टर को गाली दे रहे हैं।इसके साथ ही वे अन्य अधिकारियों से सवाल भी पूछ रहे हैं। इसको लेकर अब बिहार के सियासी गलियारों में इनको लेकर चर्चा शुरू कर दी गई।  इसी चर्चा में उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपनी भागेदारी बताई है। 


जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, "ऐसे ही अधिकारी बिहार को चला रहे हैं। जब एडीएम स्तर के अधिकारियों के बारे में बोलते हुए ये 36 सेकेंड में आठ बार गाली बोलते हैं, तब हमारे कार्यकर्ताओं की कितनी इज्जत करते होंगे, यह समझा जा सकता है। खाते हैं बिहार का और गाते हैं चेन्नई का। तमाम बिहार वासियों का अपमान है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इनप अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए।


आपको बताते चलें कि, सभी दलों के नेता एकसुर में गालीबाज आईएएस केके पाठक की निंदा कर रहे हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बिहार में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से प्रशासनिक अराजकता की स्थिति है। प्रशासन बेलगाम और बदजुबान हो गया है। एक सीनियर आईएएस अधिकारी द्वारा अपशब्दों का प्रयोग दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। धरातल पर विकास को गति राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ही देते हैं, मगर टकराव की स्थिति में न केवल अराजकता बढ़ेगी बल्कि विधि-व्यवस्था के संधारण से लेकर विकास कार्य तक प्रभावित होगा।