Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
07-Mar-2023 05:16 PM
By First Bihar
VAISHALI: होली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आमलोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद होने का दावा कर रही पुलिस को वैशाली में अपराधियों ने चुनौती देने का काम किया है। बदमाशों ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राहुल सिंह की पुश्तैनी मकान में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व पीएमओ में तैनात अधिकारी राहुल सिंह की पुश्तैनी मकान को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। बदमाशों ने घर के पांच कमरों से कैश, आभूषण सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ किया है। घर के सभी महंगे सामान चोर अपने साथ ले गये। बता दें कि आईएएस अधिकारी राहुल सिंह यहां रहते नहीं है। उनके भाई का परिवार यहां रहता है। चोरी की यह घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव की है।
घर के सदस्यों ने बताया कि सभी लोग पटना में रहते हैं और होली में घर की सफाई के लिए उनके छोटे भाई गांव आये थे। जब वे घर पहुंचे और अंदर का हाल देखा तो हैरान रह गये। उन्होंने इसकी जानकारी बड़े भाई को दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने पूरे घर में उत्पात मचाया है। घर में सभी पांच कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। बदमाशों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। आईएएस अधिकारी के भतीजे दीपक ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।