खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
10-May-2022 09:57 AM
JHARKHAND: झारखंड की वरिष्ठ IAS अधिकारी पूजा सिंघल से आज ED पूछताछ करेगी। आय से अधिक संपत्ति मामले में ED ने सोमवार को उन्हें नोटिस जारी किया था। ED ने आज पूछताछ के लिए पूजा सिंघल को ईटी के दफ्तर बुलाया है। ईडी पूजा सिंघल से सीए और उनके पति अभिषेक से भी लगातार पूछताछ कर रही है। अभिषेक झा और CA सुमन सिंह से लगभग 20 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को आज सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए ED ऑफिस बुलाया है।
ED की टीम पूजा सिंघल से पूछेगी कि उनके खाते में आय से अधिक 1.43 करोड़ रुपए कहां से आए। बीते शुक्रवार को ED ने पूजा सिंघल और उनके करीबियों से जुड़े 5 राज्यों के 25 ठिकानों पर रेड किया था। छापेमारी के दौरान पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह के पास से 19.31 करोड़ रुपए कैश मिले थे। जिसके बाद ईडी ने सुमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
शनिवार की सुबह ईडी ने पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार सिंह को हिरासत में लिया था। ईडी के रांची कार्यालय में दिनभर पूछताछ की और शाम में गिरफ्तार कर लिया। सुमन के हनुमान नगर आवास से 19.31 करोड़ रुपए मिले थे। सुमन ने बताया था कि पैसे उसके हैं, लेकिन ये पैसे कहां से आए, इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दे सका था।
पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से भी केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को करीब 11 घंटो तक पूछताछ की थी। लेकिन जवाब से असंतुष्ट ईडी के अधिकारियों ने सोमवार को फिर से पूछताछ की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए अभिषेक झा को बुलाया था। रविवार को ईडी ने पूछताछ के लिए आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को नोटिस जारी किया था। पूजा सिंघल को आज पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया है। ED अगर पूजा सिंघल के जवाब से संतुष्ट नहीं होती है, तो इस मामले में पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।