खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
27-Jul-2023 03:01 PM
By First Bihar
DESK : मणिपुर में दो समुदायों के बीच उठी हिंसा अभी भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। यहां हर दिन दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब जो खबरें आयी है उसके मुताबिक़ विपक्षी गठबंधन यानी I.N.D.I.A के सांसदों का एक दल 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगा। इस दौरान सांसद मणिपुर के लोगों से भी मुलाकात करेंगे और वहां के हालातों का करीब से जायजा लेंगे।
दरअसल, मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बवाल मचा हुआ है। वहीं, इस बीच आज सदन के मानसून सत्र में विपक्षी दल के सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस बीच यह फैसला लिया गया कि, विपक्षी गठबंधन के सांसदों का एक दल 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगा।
जानकारी हो कि,मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने का वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिलाओं की नग्न स्थिति में वायरल हुई वीडियो की पूरे देशभर में कड़ी निंदा की गई थी। यहां 3 मई को जातीय हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 160 से अधिक लोगों की जान गई है। इस हिंसा के दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं।
इधर, इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की शाम को थौबल जिले से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है। पुलिस ने वीडियो के जरिए 14 लोगों की पहचान की थी। दरअसल, वीडियो में कुछ आरोपी दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमा रहे थे और उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।