ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
12-Oct-2020 08:49 PM
By Shabnam Khan
KISHANGANJ : जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलीगुड़ी अररिया नेशनल हाईवे 327 ई पर चरघरिया स्थित चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने एक हुंडई कार के डिक्की से 9 लाख 3 तीन हजार 5 सौ रुपये एवं साढ़े सात लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने कार चालक और कार पर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
हुंडई कार बड़ी तेजी के साथ बहादुरगंज से अररिया को ओर जा रही थी. कार चालक और उस पर सवार व्यक्ति भागने की फिराक में था कि तभी पुलिस ने दबोच लिया. इस संदर्भ में कोचाधामन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर चरघरिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान हुंडई कार डब्लू बी - 73 एफ 5972 के डिक्की से 9 लाख 3 तीन हजार 5सौ रुपये एवं साढ़े सात लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया.
उन्होंने कहा कि वाहन चालक चिन्मय दास ग्राम शिवनगर थाना प्रधान नगर जिला दार्जिलिंग बंगाल और कार पर सवार प्रभु नारायण शर्मा ग्राम रविनगर कालोनी मुगलसराय जिला चंदौली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर थाने में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.