ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / हैदराबाद Encounter पर बंट गयी RJD ! राबड़ी ने ठहराया सही तो रघुवंश...

हैदराबाद Encounter पर बंट गयी RJD ! राबड़ी ने ठहराया सही तो रघुवंश बाबू बोले-गलत हुआ

06-Dec-2019 06:45 PM

PATNA : हैदराबाद एनकाउंटर मामले में बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी बंटी हुई दिख रही है। पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के विचार ही इस मुद्दे पर अलग-अलग दिख रहे हैं। कोई सहीं तो कई इसे गलत बता रहा है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि पार्टी भी हैदराबाद एनकाउंटर को सहीं नहीं बता रही है। 

बिहार की पूर्व सीएम और आरजेडी की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने हैदराबाद एनकाउंटर मामले पर उत्साहित होते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से अपराध को रोकने में मदद मिलेगी तो वहीं पार्टी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह इससे इत्तफाक नहीं रखते उनका कहना है कि हैदराबाद पुलिस के इस कदम को कहीं से जायज नहीं ठहराया जा सकता।

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हैदराबाद में जो हुआ, वह अपराधियों के खिलाफ एक निवारक के तौर पर काम करेगा। हम इसका स्वागत करते हैं। वहीं राबड़ी देवी ने बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं पर नीतीश सरकार को आड़े हाथ लिया।उन्होनें कहा कि यहां की राज्य सरकार बेपरवाह है और कुछ नहीं कर रही है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने मुजफ्फरपुर में कहा,  कि यह सही नहीं है, देश पर कानून द्वारा शासन किया जाना चाहिए, ना कि भावनाओं द्वारा।  उन्होनें कहा कि यह सच है कि सब जगह महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है और इस वजह से लोगों में गुस्सा भी है। लेकिन, हैदराबाद घटना पर पुलिस के कदम को जायज नहीं ठहराया जा सकता है, जो कई संदेहों को जन्म देता है।

वहीं अगर आरजेडी के ऑफिशियल वेबसाइट की बात करें तो वहां कड़े शब्दों में हैदराबाद एनकाउंटर की निंदा की गयी है। ट्वीट कर लिखा गया है कि अगर पुलिस का काम अभियुक्तों के खिलाफ watertight case बनाने या foolproof जांच करने के बजाय बिना आरोप सिद्ध किए गोली ही मारना है तो पुलिस की कोई ज़रूरत ही नहीं है! सभी नागरिकों को बन्दूक थमा दी जाए, जिसे जो जब जहां जिस कांड में अभियुक्त मालूम पड़े, उसे वहीं गोली मार "न्याय" कर दे!